, ,

कतरास में भू-धंसान की घटना, दो लोगों की मौत की सूचना; कई के दबे होने की आशंका

JP Bharat Shareधनबाद/कतरास: बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र संख्या-4 अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय…

JP Bharat Share

धनबाद/कतरास: बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र संख्या-4 अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह अचानक जमीन में कंपन महसूस हुआ। इसके बाद जमीन में दरारें पड़ने लगीं और देखते ही देखते एक हिस्सा धंस गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना रामकनाली ओपी पुलिस और बीसीसीएल अधिकारियों को दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किए जाने की जानकारी है।

हालांकि, दो लोगों की मौत और मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तथा घटना की जांच की जा रही है। मौके से पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही नुकसान और प्रभावित लोगों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports