धनबाद: शादी की दहलीज पर मिला धमकी भरा रेड वार्निंग पत्र, दहशत में टूटा रिश्ता

JP Bharat Share धनबाद: जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में शादी की खुशियों के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक को विवाह न करने की गंभीर चेतावनी दी गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। गांव में फेंके गए इस धमकी भरे पीले पर्चे के कारण आगामी 21 अप्रैल को…

JP Bharat Share


धनबाद: जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में शादी की खुशियों के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक को विवाह न करने की गंभीर चेतावनी दी गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। गांव में फेंके गए इस धमकी भरे पीले पर्चे के कारण आगामी 21 अप्रैल को होने वाली शादी अचानक टूट गई है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

यह मामला केन्दुवाडीह (लटानी) गांव के रहने वाले उपेंद्र हाँसदा से जुड़ा है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए इस पत्र में बेहद तल्ख भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पत्र में लिखा गया है कि उपेंद्र को आरति मरांडी से शादी करने का सपना पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। चेतावनी देते हुए यह भी कहा गया है कि युवक अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कदम पीछे हटा ले, वरना इसके नतीजे बहुत खतरनाक होंगे।

धमकी देने वाले शख्स ने पत्र में यह दावा भी किया है कि आरति किसी और की है। पत्र के अंत में चौंकाने वाले तरीके से ‘जियो और जीने दो’ का जिक्र किया गया है, जबकि पूरी सामग्री डराने वाली है। पत्र में लड़की और उसके पिता का पूरा पता भी लिखा गया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि धमकी देने वाला व्यक्ति परिवार को अच्छी तरह जानता है। इस अजीबोगरीब ‘रेड वार्निंग’ ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports