,

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में 2,451 सहायक प्राध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत

JP Bharat Shareपटना: बापू सभागार में राज्य के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों में नियुक्त 2,451 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा के विस्तार और नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। राज्य सरकार के अनुसार, बिहार एक ही दिन में…

JP Bharat Share

पटना: बापू सभागार में राज्य के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों में नियुक्त 2,451 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा के विस्तार और नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। राज्य सरकार के अनुसार, बिहार एक ही दिन में 211 डिग्री कॉलेज शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

नई नियुक्तियों के साथ राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

सरकार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार कर बिहार की नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना प्राथमिकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports