, ,

बलियापुर में 23 दिनों से जलापूर्ति ठप, 12 पंचायतों के 27 गांवों में गहराया पानी का संकट

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर प्रखंड में पाइपलाइन में आई खराबी के कारण पिछले 23 दिनों से जलापूर्ति बाधित है। बताया जा रहा है कि 12 पंचायतों के करीब 27 गांवों में पानी की सप्लाई बंद रहने से हजारों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीण चापाकल, कुएं…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर प्रखंड में पाइपलाइन में आई खराबी के कारण पिछले 23 दिनों से जलापूर्ति बाधित है। बताया जा रहा है कि 12 पंचायतों के करीब 27 गांवों में पानी की सप्लाई बंद रहने से हजारों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीण चापाकल, कुएं और अन्य स्थानीय जलस्रोतों पर निर्भर हैं। कई लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है।

छह पंचायतों के मुखियाओं ने उठाई आवाज

जलापूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग को लेकर बलियापुर की छह पंचायतों के मुखियाओं ने प्रेस वार्ता कर संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। मुखियाओं ने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत में हो रही देरी के कारण ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों ने सवाल उठाया कि जब 23 दिनों से जलापूर्ति बंद है, तो अब तक पाइपलाइन की मरम्मत क्यों नहीं हो सकी। उन्होंने जल्द से जल्द खराब पाइपलाइन को दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की।

प्रेस वार्ता में परसबनिया मुखिया राजाराम रजक, मुकुंदा मुखिया रिंकू देवी, कुसमाटाड़ मुखिया अंजना कुमारी, अलकडीहा मुखिया शांति देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

कब बहाल होगी जलापूर्ति?

लगातार 23 दिनों से पानी की सप्लाई बंद रहने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। अब लोगों की नजर प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्रवाई पर है। ग्रामीण जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports