,

कुल्टी में इंग्लिश मीडियम सत्संग का आयोजन, बच्चों ने प्रदर्शनी के जरिए दिया मानवता और सेवा का संदेश

JP Bharat Shareकुल्टी: संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को कुल्टी के कुलटोड़ा स्थित निरंकारी भवन में विशेष इंग्लिश मीडियम सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल संगत की ओर से निरंकारी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें मिशन के इतिहास, आध्यात्मिक विचारों और मानव सेवा से जुड़े कार्यों को प्रस्तुत किया गया।…

JP Bharat Share

कुल्टी: संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को कुल्टी के कुलटोड़ा स्थित निरंकारी भवन में विशेष इंग्लिश मीडियम सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल संगत की ओर से निरंकारी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें मिशन के इतिहास, आध्यात्मिक विचारों और मानव सेवा से जुड़े कार्यों को प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी में मिशन से जुड़े विभिन्न संतों के जीवन, विचार और संदेशों की जानकारी दी गई। ‘अमृत मंथन’ के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को मिशन की विचारधारा और आध्यात्मिक संदेशों से परिचित कराया गया।

बच्चों की प्रस्तुति रही खास

आयोजन की खास बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने स्वयं प्रदर्शनी प्रस्तुत की और लोगों को संत निरंकारी मिशन के इतिहास एवं मानवता के संदेश के बारे में जानकारी दी। बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुल्टी की मुखी माता गुरचरण कौर ने किया। इसके बाद इंग्लिश मीडियम सत्संग में बच्चों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने अंग्रेजी भाषा के माध्यम से आध्यात्मिक एवं मानवीय विचार साझा किए।

सत्संग के दौरान रक्तदान, स्वच्छ जल, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे सामाजिक कार्यों के जरिए मानव सेवा का संदेश दिया गया। युवाओं को आध्यात्मिकता से जोड़ने, जीवन में शांति बनाए रखने और मानवीय मूल्यों को अपनाने पर भी चर्चा हुई।

AI और डिजिटल तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर चर्चा

कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक और AI के सकारात्मक इस्तेमाल पर भी जानकारी दी गई। बच्चों और युवाओं को भाषा सीखने, नए शब्दों को समझने तथा संवाद कौशल बेहतर करने के लिए डिजिटल टूल और AI आधारित संसाधनों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कुल्टी, आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज, चित्तरंजन, परबेलिया, बर्दवान, खास केंदा, पानागढ़ और बोलपुर सहित विभिन्न शाखाओं से जुड़े सैकड़ों बच्चों, बहनों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को आध्यात्मिकता, सेवा, तकनीक के सकारात्मक उपयोग और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports