रांची: मानसून की सक्रियता के बीच सोमवार, 14 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और लातेहार में आंधी, बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।
वहीं रामगढ़, बोकारो, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर एवं पूर्वी सिंहभूम, पलामू, खूंटी और दुमका में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।
किसानों और बाहर निकलने वाले लोगों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
















