,

8 अक्टूबर को धनबाद में डांडिया का धमाल, परिवार के साथ उठा सकेंगे उत्सव का आनंद

JP Bharat Shareधनबाद: नवरात्रि के उत्सवी माहौल को खास बनाने के लिए धनबाद में 8 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। आरबीआर पाठशाला की ओर से नावाडीह स्थित होटल श्यामली एंड इवेंट्स में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने बुधवार को प्रेस वार्ता…

JP Bharat Share

धनबाद: नवरात्रि के उत्सवी माहौल को खास बनाने के लिए धनबाद में 8 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। आरबीआर पाठशाला की ओर से नावाडीह स्थित होटल श्यामली एंड इवेंट्स में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।

आयोजकों ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। आरबीआर पाठशाला की संस्थापक एवं निदेशक स्वाति सुमन और रामकुमार ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और परिवारों को एक साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक माहौल उपलब्ध कराना है।

डांडिया, डीजे और प्रतियोगिता होंगे आकर्षण

कार्यक्रम में डांडिया नृत्य के साथ डीजे संगीत, लाइव मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डांडिया जोड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

आयोजन स्थल पर सेल्फी एवं फोटोग्राफी जोन के साथ विभिन्न फूड और प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार वैध प्रवेश पास के साथ शामिल होने वाले लोगों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

बच्चों और कपल के लिए अलग-अलग पास

कार्यक्रम के लिए बच्चों का पास 251 रुपये, सिंगल एंट्री पास 399 रुपये और कपल पास 699 रुपये रखा गया है। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों तक सभी के लिए मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।

यहां से मिलेंगे प्रवेश पास

प्रवेश पास आरबीआर पाठशाला, ग्राउंड फ्लोर, वेलकम होटल एंड बैंक्वेट हॉल, श्री कॉम्प्लेक्स के पास, नावाडीह और आरबीआर फुटवियर, बैंक ऑफ इंडिया के पास, सरायढेला से प्राप्त किए जा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 7903450556 और 8409614446 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रेस वार्ता में संतोष मिश्रा, राज आर्यन, प्रणव, अंकित, अजय, रवि शेखर, मिथलेश पासवान, ताहिर, गौरव पांडेय, विशाल और विक्रम समेत अन्य सहयोगी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports