,

बाघमारा की पंचायतों में विकास योजनाओं का निरीक्षण, सितंबर तक पेयजल कार्य पूरा करने का निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बाघमारा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने रंगुनी, मोहलीडीह और बौआकला नॉर्थ पंचायत में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।…

JP Bharat Share

धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बाघमारा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने रंगुनी, मोहलीडीह और बौआकला नॉर्थ पंचायत में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

सितंबर तक पाइपलाइन मरम्मत पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कराए जा रहे पाइपलाइन मरम्मत कार्यों का जायजा लिया गया। डीडीसी ने निर्देश दिया कि पाइपलाइन से जुड़ी सभी मरम्मत सितंबर माह के भीतर पूरी की जाए, ताकि ग्रामीणों को नियमित और सुचारू पेयजल मिल सके।

उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान कर जलापूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया।

हेल्थ सब-सेंटर के निर्माण की समीक्षा

इसके बाद बौआकला नॉर्थ और मोहलीडीह पंचायत में जिला परिषद की ओर से निर्मित एवं निर्माणाधीन हेल्थ सब-सेंटर का निरीक्षण किया गया। बौआकला नॉर्थ के हेल्थ सब-सेंटर में निर्माण से जुड़ी कुछ त्रुटियां मिलने पर उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया। वहीं, मोहलीडीह में निर्माणाधीन हेल्थ सब-सेंटर का कार्य संतोषजनक पाया गया।

पंचायत भवन की व्यवस्था सुधारने का निर्देश

डीडीसी ने मोहलीडीह पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। भवन की साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव को आवश्यक सुधार कराने का निर्देश दिया। सभी जरूरी कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा कर पंचायत भवन को व्यवस्थित और जनोपयोगी बनाने को कहा गया।

ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर नागरिक सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए VLE को पंचायत भवन के ग्राउंड फ्लोर पर स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया गया।

डीडीसी ने अधिकारियों और कर्मियों से विकास योजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports