, ,

पाथरडीह थाना पहुंचे सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

JP Bharat Shareझरिया: धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पाथरडीह थाना का निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। अभिलेख और लंबित मामलों की समीक्षा निरीक्षण के दौरान सिटी…

JP Bharat Share

झरिया: धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पाथरडीह थाना का निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

अभिलेख और लंबित मामलों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने पुरुष हाजत, सरिस्ता कक्ष, मालखाना और अतिथि कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। उन्होंने वार्षिक अपराध कांडों से जुड़े रिकॉर्ड और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की।

सिटी एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का नियमानुसार जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश

ऋत्विक श्रीवास्तव ने अनुसंधान कार्य में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports