कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिंदल हाउस, कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल की टीम की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं भी व्यक्त की गईं।
आयोजकों की ओर से लोगों से ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की अपील की गई।
















