,

एआईआरएफ और रेलवे बोर्ड की बैठक संपन्न, रेलकर्मियों की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: रेलवे बोर्ड और ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े कई लंबित मुद्दों और मांगों पर चर्चा हुई। बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग जोन…

JP Bharat Share

धनबाद: रेलवे बोर्ड और ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े कई लंबित मुद्दों और मांगों पर चर्चा हुई। बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग जोन की यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से ECRKU के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव बैठक में शामिल हुए। बैठक की जानकारी AIRF के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा और धनबाद मंडल के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने संयुक्त बयान के माध्यम से दी।

भत्तों और रिक्त पदों का मुद्दा उठा

बैठक में यात्रा भत्ता और अन्य भत्तों के भुगतान में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग रखी गई। इसके साथ रेलवे बोर्ड के आदेश संख्या 155/2022 को संबंधित विभागों में लागू करने की मांग भी उठाई गई।

पूर्व मध्य रेलवे में खाली पदों को जल्द भरने, विशेषकर सुरक्षा श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की गई। ट्रैकमैन की पेट्रोलिंग बीट को अधिकतम 12 किलोमीटर तक सीमित करने का मुद्दा भी रखा गया।

लोको पायलट और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

नए और बढ़े हुए कार्यों के अनुरूप अतिरिक्त पद सृजित करने, लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के किलोमीटर भत्ते के बकाये का भुगतान करने तथा यात्रा भत्ता, ओवरटाइम भत्ता और CTA के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टरों की मरम्मत और रखरखाव के लिए पर्याप्त बजट देने तथा जर्जर आवासों को हटाने से पहले वहां रहने वाले कर्मचारियों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग भी सामने रखी गई।

भर्ती, परीक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे

बैठक में CBT परीक्षा की उत्तर-पत्रक परिणाम जारी होने से पहले उपलब्ध कराने, आवश्यकता के अनुसार रिक्त पद भरने, पर्यवेक्षकों के नवसृजित पदों पर आदेश जारी करने और LDCE में सभी विभागों के कर्मचारियों को अवसर देने की मांग रखी गई।

रेफरल अस्पतालों को भुगतान से जुड़ी समस्याओं के कारण कर्मचारियों को कैशलेस इलाज में हो रही परेशानी का समाधान करने और स्वास्थ्य केंद्रों पर संबंधित अस्पतालों की सूची प्रदर्शित करने की मांग भी की गई। इसके अलावा HOER नियमों के तहत निर्धारित कार्य अवधि का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

ठेका कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र और श्रम कानूनों के अनुसार सुविधाएं देने, बाल देखभाल अवकाश के दूसरे वर्ष में पूर्ण वेतन, स्थानांतरण संबंधी मामलों के शीघ्र समाधान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुविधा पास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

AIRF की ओर से सहायक लोको पायलट के रिक्त पदों में 50 प्रतिशत पद LDCE के माध्यम से भरने, सुविधा पास में माता-पिता को शामिल करने और वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर से वरिष्ठ पैसेंजर ट्रेन मैनेजर पद पर पदोन्नति के दौरान वेतन वृद्धि का लाभ देने सहित कई अन्य मांगें भी रेलवे बोर्ड के समक्ष रखी गईं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports