,

डीएवी कोयलानगर में हिंदी पखवाड़ा का भव्य आयोजन, भाषा और साहित्य के महत्व पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: हिंदी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयलानगर में हिंदी पखवाड़ा का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 28 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डोलन चम्पा बनर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हिंदी भाषा और साहित्य पर…

JP Bharat Share

धनबाद: हिंदी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयलानगर में हिंदी पखवाड़ा का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 28 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या डोलन चम्पा बनर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

हिंदी भाषा और साहित्य पर वक्ताओं ने रखे विचार

प्राचार्या डोलन चम्पा बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और साहित्य के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने हिंदी को भावनाओं, संस्कारों और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया।

उन्होंने हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों कबीर, तुलसीदास, भारतेंदु हरिश्चंद्र, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा और रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं से संवेदनशीलता, मानवता, साहस और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिलती है।

हिंदी शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिन्हा ने हिंदी भाषा के विकास में महत्वपूर्ण साहित्यकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं हिंदी शिक्षिका रीना कुमारी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया।

डॉ. वी.डी. मिश्रा ने हिंदी को जनसामान्य की भाषा बताते हुए इसके व्यापक महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर हिंदी शिक्षिकाओं कविता गुप्ता, मोनिका बनर्जी, प्रिया वर्मा और मीरा कुमारी ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. डी.के. सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मौसमी दास ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports