, ,

मुकुंदा में धूमधाम से मनाया गया करम परब, तारा देवी ने दी शुभकामनाएं

JP Bharat Shareसिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत मुकुंदा में नवयुवा समिति की ओर से हरि मंदिर प्रांगण में भव्य करम परब (जावा पर्व) महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में BJP झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी शामिल हुईं और उपस्थित लोगों को करम परब की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तारा…

JP Bharat Share

सिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत मुकुंदा में नवयुवा समिति की ओर से हरि मंदिर प्रांगण में भव्य करम परब (जावा पर्व) महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में BJP झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी शामिल हुईं और उपस्थित लोगों को करम परब की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर तारा देवी ने करम परब को लोक-संस्कृति, परंपरा, प्रकृति और भाईचारे से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने सभी लोगों के सुख-समृद्धि और क्षेत्र में आपसी सौहार्द की कामना की।

आयोजन समिति के सदस्यों ने तारा देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ करम परब मनाया।

महोत्सव में लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि ऐसे पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports