,

तेलियातू में करम महोत्सव में शामिल हुए जयराम महतो, झारखंडी संस्कृति को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

JP Bharat Shareरामगढ़: पतरातू के तेलियातू में करम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जयराम महतो ने करम पर्व को प्रकृति, भाई-बहन के स्नेह और झारखंडी संस्कृति से जुड़ा पर्व बताया। उन्होंने कहा कि करम परब…

JP Bharat Share

रामगढ़: पतरातू के तेलियातू में करम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जयराम महतो ने करम पर्व को प्रकृति, भाई-बहन के स्नेह और झारखंडी संस्कृति से जुड़ा पर्व बताया।

उन्होंने कहा कि करम परब में प्रकृति के प्रति सम्मान के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है और जावा का भी विशेष महत्व है। उन्होंने लोगों से झारखंड के पर्व-त्योहारों, भाषा, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की।

जयराम महतो ने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ अपने भविष्य पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाषा, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण समाज की जिम्मेदारी है। अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं को करम पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports