समस्तीपुर: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला सिपाही मालती कुमारी की मौत के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद कुछ देर तक हंगामे की स्थिति रही।
मामले की सूचना मिलने पर समस्तीपुर एसपी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल से जुड़े कर्मचारियों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई।
महिला सिपाही की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इलाज के दौरान उनकी स्थिति कैसी थी और मौत की वास्तविक वजह क्या रही, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
















