,

धनबाद SSP प्रभात कुमार ने DSP विधि-व्यवस्था कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने DSP विधि-व्यवस्था कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित कांडों और वारंटों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 2023 तक के लंबित मामलों पर विशेष जोर समीक्षा के दौरान वर्ष 2023 तक के लंबित…

JP Bharat Share

धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने DSP विधि-व्यवस्था कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित कांडों और वारंटों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

2023 तक के लंबित मामलों पर विशेष जोर

समीक्षा के दौरान वर्ष 2023 तक के लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही लंबित वारंटों पर भी समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

SSP ने कार्यालय के अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों की जांच और कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया।

नियमित समीक्षा के दिए निर्देश

SSP प्रभात कुमार ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और अनावश्यक देरी से बचने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को पुराने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports