धनबाद में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ रही शिकायतों को लेकर किन्नर समाज ने आवाज उठाई है। झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुनैना सिंह किन्नर ने धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम मुकेश कुमार से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कुछ लोग किन्नरों का भेष बनाकर यात्रियों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है, वहीं असली किन्नर समाज की छवि भी प्रभावित हो रही है।
सुनैना सिंह ने कहा कि किन्नर समुदाय अपनी परंपरा और पहचान के साथ समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीता है, लेकिन ऐसे असामाजिक तत्व इसकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने रेलवे प्रशासन से स्टेशन और ट्रेनों में निगरानी बढ़ाने और इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का आग्रह भी किया।
वहीं एडीआरएम मुकेश कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा और शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
⚡ ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए
अभी हमारे WhatsApp News Group में जुड़ें 👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/EGNkSCSKzHjGvj2kkp53aE?mode=gi_t
ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे YouTube चैनल से जुड़ें👇।https://youtube.com/@jpbharatlive?si=FuBHAc5Xdedkpmx6
















