,

राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कमिटी का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा

JP Bharat Shareपटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) युवा प्रकोष्ठ, बिहार की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार किया गया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने नई कमिटी और नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी,…

JP Bharat Share

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) युवा प्रकोष्ठ, बिहार की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार किया गया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने नई कमिटी और नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार पंकज और सुभाष सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान नई जिम्मेदारी पाने वाले युवा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई कि युवा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports