,

पटना से ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार रैली’ वाराणसी के लिए रवाना, 25 योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

JP Bharat Shareपटना: पटना के तारामंडल परिसर से ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार रैली (सेवा संकल्प यात्रा)’ को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद सह सेवा संकल्प अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी संजय जायसवाल मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, रैली का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

JP Bharat Share

पटना: पटना के तारामंडल परिसर से ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार रैली (सेवा संकल्प यात्रा)’ को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद सह सेवा संकल्प अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी संजय जायसवाल मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, रैली का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

बताया गया कि रैली में शामिल 25 कारों के माध्यम से 25 प्रमुख योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह और नंद किशोर राम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports