गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहा गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। घटना में कोचिंग से लौट रहे दो छात्र घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों छात्र घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले जाकर इलाज कराया।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में एहतियातन बल तैनात किया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के कारण और घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
















