,

धनबाद में एक माह से प्रभावित संपत्ति निबंधन कार्य, जल्द शुरू कराने की मांग

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद और गोविंदपुर में करीब एक माह से प्रभावित संपत्ति निबंधन कार्य को जल्द सुचारू कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता मुकेश पांडेय के नेतृत्व में डीड राइटर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि SIR कार्य…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद और गोविंदपुर में करीब एक माह से प्रभावित संपत्ति निबंधन कार्य को जल्द सुचारू कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता मुकेश पांडेय के नेतृत्व में डीड राइटर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि SIR कार्य में निबंधन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण संपत्ति की खरीद-बिक्री, दान, बंटवारा समेत कई दस्तावेजों का निबंधन प्रभावित है। प्रमाणित प्रति और NEC जैसी सेवाओं के लिए भी लोगों को परेशानी हो रही है।

निबंधन कार्य प्रभावित होने से बैंक और होम लोन की प्रक्रिया, न्यायालयीन मामलों में जरूरी दस्तावेज और निबंधन से जुड़े अधिवक्ता, डीड राइटर, टाइपिस्ट व अन्य लोगों की आजीविका भी प्रभावित होने की बात कही गई।

प्रतिनिधिमंडल ने निबंधन कार्य को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। प्रधान सचिव ने धनबाद उपायुक्त से बात कर समस्या के समाधान और निबंधन कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports