सिंदरी : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत दूधिया निवासी पत्रकार उमेश चौबे के सुपुत्र के धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी अस्पताल पहुंचीं।
अस्पताल पहुंचकर तारा देवी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार एवं वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर इलाज और जल्द स्वस्थ होने को लेकर चर्चा की। साथ ही मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
तारा देवी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच सकुशल लौटें। 🙏
















