धनबाद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर केंद्र पर सुरक्षा और प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।
धनबाद के उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
















