, ,

बलियापुर के दुधिया में कांग्रेस की जन चौपाल, 26 सितंबर के लोक भवन मार्च में शामिल होने की अपील

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से दुधिया पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित लोक भवन मार्च में शामिल होने की अपील की। कांग्रेस की ओर से…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से दुधिया पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित लोक भवन मार्च में शामिल होने की अपील की।

कांग्रेस की ओर से यह मार्च MMDR संशोधन विधेयक और राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों के मुद्दे को लेकर प्रस्तावित किया गया है। पार्टी ने 26 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी की है।

जन चौपाल के दौरान संतोष सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचकर पार्टी के मुद्दों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और रांची में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में सिंदरी विधानसभा प्रभारी नवनीत नीरज, प्रखंड अध्यक्ष संतोष मोदक, गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज हाड़ी, दुधिया मंडल अध्यक्ष एखलाख अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस के अनुसार, 26 सितंबर का लोक भवन मार्च MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों और झारखंड के खनिज संसाधनों एवं राजस्व अधिकारों को लेकर पार्टी की आपत्तियों के साथ-साथ चंदे से जुड़े मुद्दे पर आयोजित किया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports