,

एकल अभियान शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता से ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव का माध्यम: राज्यपाल

JP Bharat Shareधनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पेनमैन हॉल में रविवार को वनबंधु परिषद, धनबाद चैप्टर की महिला समिति की ओर से एकल अभियान आचार्य एवं व्यास सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुकुमार मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्य…

JP Bharat Share

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पेनमैन हॉल में रविवार को वनबंधु परिषद, धनबाद चैप्टर की महिला समिति की ओर से एकल अभियान आचार्य एवं व्यास सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुकुमार मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक विकास के लिए एकल अभियान की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और जागरूकता पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों का होना भी जरूरी है। उन्होंने दूरदराज के गांवों में बच्चों को शिक्षा देने, परिवारों को जागरूक करने और सामाजिक चेतना बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने एकल श्रीहरि संस्कार शिक्षा के तहत हरिकथा, सत्संग और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए लोगों को भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। साथ ही अभियान से जुड़े आचार्यों, कथाकारों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुकुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे। उन्होंने एकल अभियान द्वारा शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय मूल्यों और सेवा भावना को बढ़ावा देने की बात कही।

पंचमुखी शिक्षा योजना की दी जानकारी

केंद्रीय अभियान प्रमुख डॉ. लल्लन शर्मा ने एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान शिक्षा के साथ संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में भी कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक संजय कुमार ने सामाजिक परिवर्तन के लिए परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले आचार्यों एवं व्यासों को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. लल्लन शर्मा, प्रो. सुकुमार मिश्रा, संजय कुमार, संतोष भाई जी, महेंद्र अग्रवाला, प्रो. धीरज कुमार, हरेंद्र सिंह, शंभूनाथ अग्रवाला, रितेश शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports