बलियापुर (धनबाद): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर में हुए सड़क हादसे में नीचे टोला निवासी कृष्णा धीवर और गुरिटांड़ निवासी सुरेंद्र मुर्मू के पुत्र संजीव मुर्मू के निधन की जानकारी के बाद सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे।
विधायक ने दोनों परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवारों के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
विधायक ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की प्रार्थना की।
















