,

एनएचएम के 12 पदों पर नियुक्ति के लिए स्किल टेस्ट संपन्न, डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा आधारित नियुक्ति के लिए शुक्रवार को धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्किल टेस्ट आयोजित किया गया। यह परीक्षा 12 श्रेणियों के 99 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया का अगला चरण था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसके लिए 329 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। परीक्षा…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा आधारित नियुक्ति के लिए शुक्रवार को धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्किल टेस्ट आयोजित किया गया। यह परीक्षा 12 श्रेणियों के 99 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया का अगला चरण था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसके लिए 329 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे।

परीक्षा की व्यवस्था और प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा हॉल, कंप्यूटर लैब, बायोमेट्रिक व्यवस्था, दस्तावेज सत्यापन और अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली।

डीडीसी ने परीक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने तथा पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने का निर्देश दिया।

एनएचएम के तहत एएनएम, स्टाफ नर्स, ब्लॉक डेटा मैनेजर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट (आरबीएसके), फार्मासिस्ट (आयुष), वीबीडी टेक्निकल सुपरवाइजर, लैबोरेटरी टेक्नीशियन, ट्यूबरकुलोसिस हेल्थ विजिटर, सीनियर ट्रीटमेंट लैबोरेटरी सुपरवाइजर और सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर समेत 12 श्रेणियों में नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। पूरी प्रक्रिया निगरानी के बीच संपन्न हुई।

इस भर्ती प्रक्रिया में 20 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए 25 सितंबर को स्किल टेस्ट निर्धारित किया गया था। स्किल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर आगे मेरिट तैयार कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports