,

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 384 यात्रियों से ₹2.87 लाख जुर्माना वसूला

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद मंडल में रेलवे द्वारा टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दिन-रात स्टेशनों और विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 384 यात्री पकड़े गए। इनमें बिना…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद मंडल में रेलवे द्वारा टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दिन-रात स्टेशनों और विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के टिकट की जांच की गई।

जांच के दौरान कुल 384 यात्री पकड़े गए। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित यात्रा प्राधिकार के बिना सफर करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे।

अभियान के दौरान यात्रियों से कुल ₹2,87,455 का जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारियों ने पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी।

स्टेशनों और ट्रेनों में हुई जांच

टिकट चेकिंग टीमों ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की। अभियान के दौरान कई स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखने को मिली।

धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट के साथ ही स्टेशन परिसर और ट्रेन में प्रवेश करें तथा अपने टिकट में निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही यात्रा करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports