,

SIR और मतदाता सूची को लेकर झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव

JP Bharat Shareरांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को रांची में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पुराने विधानसभा परिसर से मार्च निकालकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। कांग्रेस नेताओं…

JP Bharat Share

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को रांची में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पुराने विधानसभा परिसर से मार्च निकालकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के कार्यालय पहुंचे और घेराव किया।

कांग्रेस नेताओं ने SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। पार्टी ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मामलों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा की मांग रखी।

प्रदर्शन के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। यह मांग कांग्रेस के राज्यव्यापी आंदोलन का हिस्सा थी।

चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में हुए बदलावों की समीक्षा की मांग की गई।

झारखंड में SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग ने यह समयसीमा दूसरी और अंतिम बार बढ़ाई है।

प्रदर्शन में भूपेंद्र मरावी, प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports