धनबाद : बैंक मोड़ स्थित खालसा स्कूल में विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान मतदाता सूची को लेकर चल रहे कार्यों की प्रगति और प्रक्रिया की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को मतदाताओं से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित और सही प्रारूप में अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्राप्त आवेदनों की नियमित रूप से ट्रैकिंग करने को कहा गया।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए पूरी सतर्कता, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में शुद्धता सुनिश्चित करने और पात्र मतदाताओं से संबंधित दस्तावेजों की सही तरीके से जांच एवं अपलोडिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
















