,

कतरास में NH-32 पर बड़ा हादसा, हाइट गेट से टकराकर कार में लगी आग

JP Bharat Shareकतरास: कतरास थाना क्षेत्र के लिलौरी स्थान के पास चास-राजगंज फोरलेन पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चास की ओर से आ रही हुंडई कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर…

JP Bharat Share

कतरास: कतरास थाना क्षेत्र के लिलौरी स्थान के पास चास-राजगंज फोरलेन पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चास की ओर से आ रही हुंडई कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे की सूचना मिलने पर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

सड़क निर्माण व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने NH-32 पर यातायात व्यवस्था और सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन और इंजीनियरिंग व्यवस्था में खामियों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी अशोका बिल्डकॉन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ और सड़क निर्माण व्यवस्था की इसमें कितनी भूमिका रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports