,

दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी की तलाश तेज, रांची से पहुंची NDRF टीम

JP Bharat Shareझरिया: सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद घाट पर जितिया पर्व के नहाय-खाय के दौरान दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी की तलाश जारी है। घटना के बाद रांची से NDRF की विशेष टीम अमलाबाद घाट पहुंची और आधुनिक उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी मूल रूप…

JP Bharat Share

झरिया: सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद घाट पर जितिया पर्व के नहाय-खाय के दौरान दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी की तलाश जारी है। घटना के बाद रांची से NDRF की विशेष टीम अमलाबाद घाट पहुंची और आधुनिक उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी मूल रूप से आरा की रहने वाली थीं और अपने ननिहाल लोदना आई हुई थीं। नहाय-खाय के दौरान वह परिवार के साथ दामोदर नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से वह नदी में डूब गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने NDRF की मदद ली। रांची से पहुंची टीम ने संभावित डूब क्षेत्र का जायजा लेकर नदी के अंदर सघन तलाशी अभियान शुरू किया है।

बालू खनन को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दामोदर नदी में कथित अवैध और अनियंत्रित बालू खनन को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि बालू खनन के कारण नदी में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे पानी की वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कथित अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के साथ संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।

फिलहाल NDRF की टीम लगातार सोनाक्षी की तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports