रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी के कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम की आध्यात्मिक विरासत और वहां के वातावरण के बारे में जानकारी ली।
आश्रम में मौजूद संतों के साथ मुख्यमंत्री और विधायक ने विभिन्न विषयों पर मुलाकात और संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम की गतिविधियों और आध्यात्मिक परंपरा से भी उन्हें परिचित कराया गया।
















