बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में छापेमारी कर अवैध रूप से रखी गई विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी में रॉयल चैलेंजर की 180 एमएल की 11 बोतल, 375 एमएल की 11 बोतल, किंगफिशर बीयर 650 एमएल की 36 बोतल और बडवाइजर बीयर 650 एमएल की 12 बोतल बरामद की गई।
मामले में कृष्णा मुर्मू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने माराफारी थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
















