,

कोल इंडिया कर्मचारियों को 1,10,250 रुपये बोनस, बैठक में बनी सहमति

JP Bharat Shareधनबाद: कोल इंडिया के करीब दो लाख कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 के बोनस को लेकर चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। कोलकाता में शुक्रवार को हुई कोल इंडिया अपेक्स जेसीसी की मैराथन बैठक के बाद कर्मचारियों को 1,10,250 रुपये बोनस देने पर सहमति बनी है। प्रबंधन और यूनियनों के बीच चली…

JP Bharat Share

धनबाद: कोल इंडिया के करीब दो लाख कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 के बोनस को लेकर चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। कोलकाता में शुक्रवार को हुई कोल इंडिया अपेक्स जेसीसी की मैराथन बैठक के बाद कर्मचारियों को 1,10,250 रुपये बोनस देने पर सहमति बनी है।

प्रबंधन और यूनियनों के बीच चली लंबी बातचीत

बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई और देर शाम तक चली। इसमें बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू के यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए। बोनस की राशि को लेकर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई।

जानकारी के अनुसार, यूनियन प्रतिनिधि 1.20 लाख रुपये बोनस की मांग कर रहे थे, जबकि प्रबंधन की ओर से पिछले साल की राशि में करीब 5,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1.08 लाख रुपये देने का प्रस्ताव था। कई दौर की चर्चा के बाद 1,10,250 रुपये की राशि पर सहमति बनी।

पिछले साल मिला था 1.03 लाख रुपये बोनस

पिछले वित्त वर्ष में कोल इंडिया कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये बोनस मिला था। इस बार राशि बढ़कर 1,10,250 रुपये होने से कर्मचारियों को पिछले साल की तुलना में 7,250 रुपये अधिक मिलेंगे।

पिछले वर्षों में भी बोनस की राशि में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2019-20 में 68,500 रुपये, 2020-21 में 72,500 रुपये, 2021-22 में 76,500 रुपये, 2023-24 में 85,000 रुपये और 2024-25 में 93,750 रुपये बोनस दिया गया था।

इस बार 1.10 लाख रुपये से अधिक बोनस पर सहमति बनने के बाद कोल इंडिया के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports