, ,

कतरास में अवैध कोयला उत्खनन और सुरक्षा का मुद्दा गरमाया, 7 अक्टूबर को BCCL के खिलाफ धरना

JP Bharat Shareकतरास: कतरास क्षेत्र में बंद पड़े खदान मुहानों से कथित अवैध कोयला उत्खनन और स्थानीय लोगों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर उठाया गया है। कोयलांचल जन सुरक्षा एवं अधिकार समिति ने इस मामले को लेकर 7 अक्टूबर को BCCL एरिया-4 महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना देने की घोषणा की है।…

JP Bharat Share

कतरास: कतरास क्षेत्र में बंद पड़े खदान मुहानों से कथित अवैध कोयला उत्खनन और स्थानीय लोगों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर उठाया गया है। कोयलांचल जन सुरक्षा एवं अधिकार समिति ने इस मामले को लेकर 7 अक्टूबर को BCCL एरिया-4 महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना देने की घोषणा की है। समिति ने धरने के साथ “घेरा डालो, डेरा डालो” आंदोलन की भी बात कही है।

ज्ञापन के बाद अब आंदोलन की तैयारी

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विशाल कुमार महतो ने कहा कि BCCL प्रबंधन को ज्ञापन और पत्र के माध्यम से समस्या से अवगत कराने का दौर अब समाप्त हो चुका है। उनके अनुसार, अब समस्या के समाधान की मांग को लेकर धरना और आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने केशलपुर, झींझी पहाड़ी, कतरास बाजार, सिजुआ और छाताबाद समेत आसपास के लोगों से 7 अक्टूबर को धरने में शामिल होने की अपील की।

समिति का कहना है कि बंद खदान क्षेत्रों में कथित अवैध गतिविधियों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता है। समिति ने BCCL प्रबंधन से इन मामलों पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports