,

Dhanbad: वोटर लिस्ट के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

JP Bharat Shareधनबाद : मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर INDIA गठबंधन की ओर से धनबाद में प्रदर्शन किया गया। गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी सेवा सदन से DRM चौक तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के…

JP Bharat Share

धनबाद : मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर INDIA गठबंधन की ओर से धनबाद में प्रदर्शन किया गया। गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी सेवा सदन से DRM चौक तक पैदल मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया।

धनबाद जिला कांग्रेस प्रभारी शकील अख्तर अंसारी ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया से भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ये विपक्षी दलों के आरोप हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि INDIA गठबंधन इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports