,

संघर्ष से डॉक्टरेट तक का सफर, डुमरी विधायक जयराम महतो को मिली पीएचडी की उपाधि

JP Bharat Shareधनबाद: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के शैक्षणिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की। सड़क से सदन तक अपनी पहचान बनाने वाले जयराम महतो की इस उपलब्धि…

JP Bharat Share

धनबाद: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के शैक्षणिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की।

सड़क से सदन तक अपनी पहचान बनाने वाले जयराम महतो की इस उपलब्धि को उनकी शैक्षणिक यात्रा का अहम पड़ाव माना जा रहा है। दीक्षांत समारोह में उन्होंने अन्य विद्यार्थियों के साथ अपनी मेहनत और अध्ययन के लिए सम्मान प्राप्त किया।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी उपलब्धि

जयराम महतो की इस उपलब्धि से उन युवाओं को प्रेरणा मिलती है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा हासिल करने और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। यह उपलब्धि शिक्षा के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व को भी दर्शाती है।

उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports