हजारीबाग: जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में सोमवार, 23 नवंबर को पुलिस और राहुल दुबे गैंग से जुड़े कथित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
घायलों की पहचान हजारीबाग निवासी दीप नारायण भगत और चतरा निवासी राहुल कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी समेत वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
















