धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के शैक्षणिक भवन में विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जयराम महतो को मिली पीएचडी की डिग्री
समारोह के दौरान डुमरी विधायक श्री जयराम कुमार महतो को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल के हाथों यह उपलब्धि हासिल करने पर उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। जनसेवा के साथ-साथ शैक्षणिक क्षेत्र में हासिल की गई इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कई प्रमुख चेहरे रहे मौजूद
दीक्षांत समारोह के मंच पर टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम सिंह और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व शैक्षणिक अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक व डिग्रियां भी वितरित की गईं।
















