,

मैथन पहुंचे बाबूलाल मरांडी: हेमंत सरकार पर अवैध खनन और विवादित नियुक्तियों को लेकर साधा निशाना

JP Bharat Shareमैथन (धनबाद): झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। मैथन दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। सरकार की मंशा और नियुक्तियों…

JP Bharat Share

मैथन (धनबाद): झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। मैथन दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

सरकार की मंशा और नियुक्तियों पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को छोड़कर अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है। प्रदेश में अवैध खनन का कारोबार चरम पर है। उन्होंने नीरज सिन्हा, अनुराग गुप्ता और तदाशा मिश्रा की नियुक्तियों का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यशैली और नीयत पर सीधे सवाल खड़े किए।

एसआईआर और ईवीएम मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए मरांडी ने कहा कि विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लगातार मिल रही चुनावी हार से बौखलाकर विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है, जबकि देश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है।

संगठन मजबूती का आह्वान और ज्ञापन

दौरे के दौरान मजूमदार निवास पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में मरांडी ने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बीआरपी और सीआरपी प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed