,

बीबीएमकेयू के तृतीय दीक्षांत समारोह में अल-इकरा कॉलेज का दबदबा: तीन विद्यार्थियों ने हासिल किया गोल्ड मेडल

JP Bharat Shareगोविंदपुर (धनबाद): बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के तृतीय दीक्षांत समारोह में गोविंदपुर (बरियो) स्थित ‘अल-इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज’ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के एम.एड. और बी.एड. पाठ्यक्रमों के तीन विद्यार्थियों ने अपने-अपने सत्र में यूनिवर्सिटी टॉपर बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया। राज्यपाल…

JP Bharat Share

गोविंदपुर (धनबाद): बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के तृतीय दीक्षांत समारोह में गोविंदपुर (बरियो) स्थित ‘अल-इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज’ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के एम.एड. और बी.एड. पाठ्यक्रमों के तीन विद्यार्थियों ने अपने-अपने सत्र में यूनिवर्सिटी टॉपर बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

राज्यपाल के हाथों मिला गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह के दौरान झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार ने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान की।

इन छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम:

  • निक्की श्वेता (M.Ed. सत्र 2022-24): 1553 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टॉपर बनीं।
  • अलतमश एयाज़ (M.Ed. सत्र 2023-25): 1590 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • गुलनाज खातून (B.Ed. सत्र 2023-25): 1134 अंक हासिल कर बी.एड. टॉपर बनने का गौरव पाया।

महाविद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी

छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर अल-इकरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मो. शमीम अहमद, सचिव डॉ. एस. खालिद, अध्यक्ष सुरैया खानम और विभागाध्यक्ष डॉ. निखत परवीन सहित सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों का यूनिवर्सिटी टॉपर बनना महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और छात्रों के कड़े परिश्रम का प्रतिफल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed