, ,

त्योहारों में शांति बनाए रखने पर गोविंदपुर पुलिस सम्मानित, थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत का अभिनंदन

JP Bharat Shareगोविंदपुर (धनबाद)। दुर्गापूजा, काली पूजा, छठ और मुहर्रम जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोविंदपुर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। सोमवार को श्री हरदेवराम पुस्तकालय में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत समेत पूरी पुलिस टीम का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता…

JP Bharat Share

गोविंदपुर (धनबाद)। दुर्गापूजा, काली पूजा, छठ और मुहर्रम जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोविंदपुर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। सोमवार को श्री हरदेवराम पुस्तकालय में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत समेत पूरी पुलिस टीम का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया गुल्लू अंसारी और वाणी मंदिर दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने पूजा पंडालों, छठ घाटों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत की।

एलिवेटेड रोड निर्माण के बीच थी चुनौती

सम्मान समारोह में थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने कहा कि एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण इस वर्ष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश और आम जनता के सहयोग से सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

छठ तालाब और खुदिया नदी घाट पर बेहतर व्यवस्था में योगदान देने वाले नंदलाल अग्रवाल, धीरज शर्मा और राहुल सिंह को भी सम्मानित किया गया। वहीं, एसआई प्रमोद कुमार मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया।

दिवंगत चेंबर सचिव को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत गोविंदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के दिवंगत सचिव संजय कुमार साव को श्रद्धांजलि देकर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

समारोह में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports