धनबाद: डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद की दो होनहार छात्राओं—खुशी कुमारी और राखी कुमारी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SGFI) राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता मणिपुर में आयोजित की जाएगी।
प्रशिक्षक खुशबू कुमारी का रहा अहम योगदान
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता में विद्यालय की बॉक्सिंग प्रशिक्षक (कोच) खुशबू कुमारी के मार्गदर्शन और सटीक ट्रेनिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल
छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी कुमारी और राखी कुमारी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और धनबाद समेत पूरे राज्य का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
















