, ,

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के आठवें दिन बाघमारा प्रखंड के अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

JP Bharat Shareबिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की बहाली प्रक्रिया के आठवें दिन आज बाघमारा प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह से ही मैदान में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सख्त सुरक्षा और पारदर्शिता: बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी…

JP Bharat Share

बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की बहाली प्रक्रिया के आठवें दिन आज बाघमारा प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह से ही मैदान में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सख्त सुरक्षा और पारदर्शिता: बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी कार्यवाही की सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन केवल योग्यता और शारीरिक दक्षता के आधार पर ही किया जा रहा है।

शारीरिक जांच: गोविंदपुर प्रखंड के अभ्यर्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक स्पर्धाओं में भाग लिया। मैदान में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की गहन जांच की गई।

प्रशासनिक मुस्तैदी: मौके पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और चिकित्सा दल मौजूद रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति या चोट लगने पर अभ्यर्थियों को तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। गर्मी को देखते हुए मैदान में पेयजल की व्यवस्था की गई थी। साथ हीं समय समय पर ट्रैक पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था, ताकि अभ्यार्थियों को परेशानी न हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports