1. अवैध भवनों के नियमितीकरण को मंजूरी
मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अनधिकृत भवनों को नियमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार ने 2019 की नियमावली में संशोधन कर 2025 नियमावली लागू की है।
—
2. जी+2 भवन होंगे वैध
नई व्यवस्था के तहत 10 मीटर ऊंचाई तक के जी प्लस टू भवन नियमित किए जाएंगे। इसके लिए अधिकतम 300 वर्ग मीटर क्षेत्र की सीमा तय की गई है।
—
3. शुल्क और पेनाल्टी का प्रावधान
नियमितीकरण के लिए आवासीय भवनों पर ₹10,000 और व्यावसायिक भवनों पर ₹20,000 शुल्क तय किया गया है। पेनाल्टी की राशि तीन किस्तों में जमा करनी होगी।
—
4. 60 दिनों के अंदर आवेदन जरूरी
सभी अनधिकृत भवन मालिकों को अधिसूचना जारी होने के 60 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ साइट प्लान और निर्माण का पूरा विवरण देना होगा।
—
5. सारंडा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़
पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कोबरा बटालियन के एक जवान को गोली लगी, जिसे इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है।
—
6. बोकारो कंकाल मामले में हाईN कोर्ट सख्त
लापता युवती के मामले में जंगल से कंकाल मिलने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। DGP, SP और SIT को 16 अप्रैल को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है।
—
7. 650 करोड़ का कोयला तस्करी घोटाला उजागर
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में फैले कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में 650 करोड़ रुपये की अवैध कमाई सामने आई है।
—
8. धनबाद में NH-18 सड़क धंसी
धनबाद-बोकारो मार्ग पर अचानक सड़क धंसने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस ने रास्ता बंद कर वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया। BCCL पर लापरवाही का आरोप लगा है।
—
9. गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा
डुमरी के पास तीन ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में मिनी ट्रक के ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई।
—
10. कैबिनेट के अन्य अहम फैसले
राज्य कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। साथ ही झारखंड रोबोटिक फेस्टिवल और नामकुम-डोरंडा 4 लेन सड़क परियोजना को भी स्वीकृति मिली।
—
















