बिहार, झारखंड और बंगाल में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareपश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई की शुरुआत 25 सितंबर को दुर्गापुर से मोहम्मद फरहान…

JP Bharat Share

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था।

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई की शुरुआत 25 सितंबर को दुर्गापुर से मोहम्मद फरहान उर्फ मुसान की गिरफ्तारी के बाद हुई। इसके बाद 29 सितंबर को बिहार के मुंगेर से मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ गुड्डू और जमुई से पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 4 अक्टूबर को झारखंड के हजारीबाग जिले से गणेश राणा को हिरासत में लिया गया।

एसटीएफ के अनुसार, आरोपियों के ठिकानों से 9 एमएम पिस्तौल समेत अन्य आधुनिक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस और 3.90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह सीमावर्ती राज्यों में अपराधियों और नक्सलियों तक हथियार पहुंचाता था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अवैध कारोबार में इस्तेमाल किए गए पैसों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports