,

कोलकाता में दुर्गा पूजा की सुरक्षा के लिए 12 हजार जवानों की तैनाती, 14 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

JP Bharat Shareकोलकाता: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोलकाता पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में 6 हजार पुलिसकर्मियों और 6 हजार होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। पुलिस ने पूजा गाइड मैप भी जारी किया है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद…

JP Bharat Share

कोलकाता: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोलकाता पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में 6 हजार पुलिसकर्मियों और 6 हजार होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। पुलिस ने पूजा गाइड मैप भी जारी किया है।

पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद के अनुसार, पूजा के दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए शहर के 14 प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान जुलूस निकालने के लिए आयोजकों को पहले अनुमति लेनी होगी। साथ ही, जुलूस के कारण आम लोगों की आवाजाही और यातायात प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखना अनिवार्य होगा।

कोलकाता पुलिस ने पूजा आयोजकों और नागरिकों से नियमों का पालन करने तथा प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports