,

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने महापौर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट, दुर्गासप्तशती भेंट कर दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

JP Bharat Shareधनबाद: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने श्रीराम पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को धनबाद के महापौर संजीव सिंह से शिष्टाचार भेंट की। नवरात्रि के अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर को दुर्गासप्तशती की प्रति और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों…

JP Bharat Share

धनबाद: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने श्रीराम पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को धनबाद के महापौर संजीव सिंह से शिष्टाचार भेंट की। नवरात्रि के अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर को दुर्गासप्तशती की प्रति और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर के प्रति आभार भी व्यक्त किया। मुलाकात में झारखंड अभिभावक श्रीराम पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी, धनबाद जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, सरोज शुक्ला, नयन कुमार चौबे, डीके उपाध्याय, राजकुमार पाठक, शशि पाण्डेय, बच्चा द्विवेदी और युधिष्ठिर पाण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports