,

धनबाद में डीसी के जनता दरबार में पहुंचीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को जांच के निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आमजनों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। जनता दरबार में लंबित वेतन भुगतान, म्यूटेशन, चौकीदार नियुक्ति, भूमि विवाद, मुआवजा भुगतान,…

JP Bharat Share

धनबाद: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आमजनों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।

जनता दरबार में लंबित वेतन भुगतान, म्यूटेशन, चौकीदार नियुक्ति, भूमि विवाद, मुआवजा भुगतान, आयुष्मान कार्ड निर्माण, अतिक्रमण, राशन कार्ड और शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मामले सामने आए। लोगों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन सौंपे।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्याओं के निष्पादन की दिशा में पहल करने को कहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports